अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
ठूठीबारी (महराजगंज)। डगरुपुर से कजड़हवां गांव जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में चालक व एक साइकिल सवार घायल हो गया।
शनिवार की दोपहर डगरुपुर क्षेत्र के ग्राम सभा जिगनीहवां टोला कजड़हवां निवासी बैजनाथ गोंड अपने ट्रैक्टर - ट्राली पर खाद लादकर डगरुपुर लेकर आए थे। खाद गिराकर वापस जाते समय डगरुपुर गांव के दक्षिण राजाराम गुप्ता के आम के बागीचे के पास सिंहाभार मार्ग पर मोड़ते समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से चालक बैजनाथ गोंड (30) व सिंहाभार निवासी त्रिलोकी (32) घायल हो गये। वह साइकिल से अपने ससुराल जा रहे थे। आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से पलटे ट्रैक्टर - ट्राली को सीधा कराया गया। वहीं घायलों को सीएचसी निचलौल इलाज के लिए भेजा गया।