महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पैसिया ललाइन चौराहे से लगभग आधा किलोमीटर दक्षिण गोरखपुर-सोनोली हाईवे पर सोमवार को सुबह सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची लक्ष्मीपुर चौकी पुलिस ने दोनों घायलों के इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया।
गोरखपुर सोनौली हाईवे पर सोमवार सुबह नौतनवा से गोरखपुर की तरफ जा रहा भारत पेट्रोलियम का टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। चालक पीछे की तरफ आकर टायरों को चेक कर रहा था। उसी समय पीछे से केला लदा तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे टैंकर चालक प्रदीप ( 40 ) निवासी बैतालपुर घायल हो गया वहीं पिकअप में बैठा मजदूर चिंतामणि ( 60) निवासी नेपाल भी घायल हो गया। पिकअप चालक फरार हो गया। लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी शोभानाथ यादव ने बताया कि दोनों गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद