फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खड़े ट्रक से टकराई असंतुलित बाइक, दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएम मार्ग पर कोदइला के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

बाइक पर सवार थे तीन लोग, पुलिस ने भिजवाया जिला अस्पताल
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के जीएम मार्ग पर बृहस्पतिवार को देर रात कोदइला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, बाइक चालक अब्दुल कयूम, पत्नी सदरून निशा और इमामुद्दीन निवासी तरकुलवा भटगावा, थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के बागापार गांव से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। करीब दस बजे जैसे ही उनकी बाइक कोदइला के पास पहुंची, संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर शिकारपुर चौकी प्रभारी अवधेश सिंह हमराहियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें