फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टाइफाइड का बढ़ रहा प्रकोप, खानपान में रहें सतर्क

Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लगातार गर्म होते तापमान के बीच बुखार, दर्द और खांसी के मरीजों की अधिकता जिला अस्पताल की ओपीडी में कम नहीं हो रही है। फरवरी तक जहां वायरल के लक्षण मिल रहे थे, वहीं मार्च के आखिरी सप्ताह में बढ़ती गर्मी में खानपान की लापरवाही से टाइफाइड का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इसमें बुखार और सिरदर्द के साथ उल्टी व दस्त की समस्या भी हो रही है। मंगलवार को ओपीडी में 17 बुखार पीड़ित पहुंचे, जिसमें जांच के बाद 6 में टाइफाइड के लक्षण तो 11 में वायरल की पुष्टि हुई। मरीजों को दवाओं के साथ हिदायत भी चिकित्सक दे रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 737 मरीजों का उपचार किया गया। सूखी खांसी के बाद बुखार के मरीज सर्वाधिक मिल रहे हैं। डाॅ. वैभव ने बताया कि बुखार की अधिकता मिल रही है। तापमान बढ़ने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। साथ ही दूषित खानपान के कारण टाइफाइड टेस्ट में पाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह रोग बैक्टीरिया से फैलता है, जिसमें बुखार व दर्द के साथ मिचली, पेट में दर्द और दस्त पड़ रहा है। ऐसे मामलों में खानपान पर विशेष ध्यान देने की हिदायत देते हुए दवा उपलब्ध कराई जा रही है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि टाइफाइड गर्मी बढ़ने पर शुरू होता है। दूषित भोजन व पानी का प्रयोग न करने की हिदायत के साथ दवाओं का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें