महराजगंज। जिले के सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर अब ओपीडी की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होता है।
इसके तहत 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। वर्तमान में इन सेंटरों पर सीएचओ की ओर से सर्वाइकल कैंसर, मधुमेह, दमा, टीबी आदि रोगियों की स्क्रीनिंग की जाती है, लेकिन यहां पर मरीजों को ओपीडी की व्यवस्था न मिलने के कारण पीएचसी और अधिक दूरी तय करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए जाना पड़ता है। इन जगहों पर व्यवस्था की शुरुआत होने से मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन केंद्रों पर तैनात सीएचओ को बुजुर्गों के देखभाल, नाक कान गला और दुर्घटना में घायलों को इमरजेंसी में तत्काल क्या इलाज होना चाहिए। इस पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें इन्हें प्राथमिक स्तर पर कैसे इलाज किया जाएगा।,