फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मॉरिशस में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से 2.37 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों को कुछ जालसाजों ने मॉरिशस में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.37 लाख रुपये ठग लिए। लंबे समय तक मॉरिशस नहीं भेजने पर युवकों रुपये वापस मांगे तो जालसाज जानमाल की धमकी देने लगे। पीड़ित युवकों की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने चार जालसाजों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पिपराकाजी निवासी विनोद और वाजिद अली ने संयुक्त रूप से बताया कि वह दोनों बेरोजगार हैं। रोजगार के सिलसिले में गांव के ही दोस्त रामसनेही प्रजापति से चर्चा कर रहे थे। इसी बीच अलीगंज लखनऊ के एक शख्स से मोबाइल फोन के जरिए बात हुई। उसने बताया कि विदेश भेजने का ऑफिस पीएस वर्क एंड डेवल इन्फोटेक टावर 18 चन्दगंज नियर चन्देशेखर पार्क अलीगंज लखनऊ में है। यहां से वीजा पर पंकज नाम का शख्स विदेश भेजने का काम करता है। पंकज से बात हुई तो उसने 2.5 लाख रुपये देने पर मॉरिशस में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। उसने प्रति महीने वेतन मॉरिशस करेंसी 35 हजार रुपये बताया। यह भारतीय मुद्रा में 60 से 65 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन

अच्छे पैकेज पर नौकरी की बात सुनकर दोनों 12 अप्रैल 2025 को बताए गए पते पर लखनऊ पहुंच गए। पंकज ने दोनों को झांसे में लेते हुए उनका पासपोर्ट ले लिया और दोनों से रकम मांगी। दोनों ने पंकज के बताए खाते में 2.37 लाख रुपये दे दिए। पंकज दोनों को वीजा व टिकट देने के लिए दिल्ली बुलाया। तैमूरनगर ओखला स्थित ऑफिस से उन को आशिक खान की ओर से टिकट और वीीजा उपलब्ध कराया गया। जांच कराने पर पता चला कि वीजा फर्जी है। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़ित युवकों की तहरीर पर आरोपी पंकज, अखिलेश, हेमा पटेल और आशिक अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें