महराजगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आगन्तुकों एवं आमजन के लिए आधुनिक हॉल के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड समझौते के तहत हॉल का निर्माण कराएगी। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कार्यालय आने वाले नागरिकों, शिकायतकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। एक निजी कंपनी से एमओयू हुआ है। एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया की इस समझौते से न केवल बुनियादी ढांचे का विकास होगा, बल्कि पुलिस-जन सहयोग भी अधिक मजबूत होगा।