महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ छल-कपट से गहने चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता मीरा यादव, निवासी इंदिरा नगर वार्ड नंबर 06, थाना कोतवाली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना 3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब एक बजे की बताई गई है। मीरा यादव फोटोकॉपी करवाने एक स्थानीय दुकान पर गई थीं। तभी दो अज्ञात युवकों ने उन्हें छल-कपट से फंसाया और उनके गले से मंगलसूत्र, अंगूठी तथा कान की बालियां सहित अन्य गहने छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि वे दोनों युवकों के चेहरे अच्छी तरह पहचान सकती हैं। चोर सड़क पर खड़ी दो बाइक पर सवार होकर तेजी से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।