फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर दो सड़क हादसों में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

मिठौरा। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली घटना ग्राम सिरौली के पास हुई। नेपाल की एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली खुर्द निवासी चनमन चौहान छुट्टी बिताकर दोबारा काम पर लौट रहे थे। इस दौरान सिरौली के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी निचलौल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा गांव के निकट हुई। चौक थाना क्षेत्र के नंदाभार खजुरिया निवासी कमलेश चौधरी (40) नेपाल में सुस्ता स्थित झूला पुल घूमकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बहुआर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी वाहन से सीएचसी निचलौल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसओ निचलौल अंकित सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस दोनों घटनाओं की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें