फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला के साथ मारपीट मामले में दंपती पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। कोठीभार थाना पुलिस ने सिसवा बाजार के कबीरनगर वार्ड निवासी गीता देवी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट कोर्ट के आदेश पर की गई है।
गीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी छोटेलाल राजभर के खिलाफ पहले से उनके तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण का मुकदमा चल रहा है। इसी मामले में समझौते का दबाव बनाने को लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखता है। शिकायत में बताया गया है कि 23 अक्टूबर 2025 की शाम करीब छह बजे छोटेलाल राजभर उनके घर में घुस आया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर वह वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपनी पत्नी रमिता देवी के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उनके तथा उनके पति के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। घटना की सूचना तत्काल कोठीभार थाना तथा बाद में पुलिस अधीक्षक को भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गीता देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छोटेलाल राजभर और रमिता देवी के प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें