फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पिपरिया के सीवान में मोबाइल टॉवर के पास सुबह करीब 8:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसे में 27 नर्सरी निवासी निरंजन कन्नौजिया और परसौनी टीकर गांव का युवक घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। आशंका जताई जा रही है कि ओवरस्पीड और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण ही यह हादसा हुआ। एसओ चौक मनीष पटेल ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें