फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी की दो बाइक के साथ निचलौल के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के गैस गोदाम के पास एसएसबी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान नौतनवा पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस नौतनवा कस्बे में गैस गोदाम के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो युवक बिना नंबर की बाइक लेकर आए। पुलिस ने रोककर उनसे कागजात मांगा तो वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने चोरी की बाइक होने की बात कबूल ली। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मिथलेश कुमार गौतम निवासी हरगांवा थाना निचलौल तथा आदित्य मद्धेशिया वार्ड नंबर 10 आजाद नगर निचलौल को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें