घुघली। घर की माली हालत सुधारने के लिए घर से तमिलनाडु कमाने गए दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों का वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया निवासी गोविंद भारती (24) तथा अमन भारती (22) कुछ माह पूर्व तमिलनाडु कमाने गए थे। चार दिन पूर्व देर रात दोनों एक साथी के साथ कंपनी से कार्य करके बाइक से अपने क्वार्टर लौट थे। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने गोविंद व अमन को मृत घोषित कर दिया। साथ में घायल साथी का उपचार चल रहा है। तमिलनाडु पुलिस ने दोनों मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी। संवादा