फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सऊदी अरब से तेरह दिन बाद आया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हंसखोरी निवासी राम अशीष (45) की सऊदी अरब में मौत के 13 दिन बाद उनका शव गांव आया। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि हंसखोरी गांव निवासी राम अशीष दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब कमाने गए थे। वहां वह खेती का काम करते थे। बीते 25 सितंबर को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें वहां इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। इसके बाद परिजन शव को सऊदी अरब से यहां लाने के प्रयास में जुट गए। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव पहुंचा तो लोग इकट्ठा हो गए।
परिजन ने उनका अंतिम संस्कार रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर कर दिया। मृतक का 20 वर्षीय एक पुत्र लल्लन है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। वहीं एक पुत्री ममता है, जिसकी शादी हो चुकी है। पत्नी बिंद्रावती सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें