फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन के विवाद में दो महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन

पनियरा क्षेत्र की ग्राम सभा गिरगिटिया साधु टोला की घटना
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र की ग्राम सभा गिरगिटिया साधु टोला में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे जमीन के पुराने विवाद को लेकर मनबढ़ों ने दो महिलाओं की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते साफ नजर आ रहे हैं। पीड़ित राम केवल ने पनियरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी जमीन के बगल में गांव का एक सार्वजनिक रास्ता वर्षों से था, जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा भी लगवाया गया था। आरोप है कि गांव के ही रामाज्ञा निषाद ने उस खड़ंजे को हटाकर अवैध रूप से अपने शौचालय का निर्माण कर लिया। मामले में राजस्व टीम (कानूनगो और लेखपाल) ने मौके पर जांच भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, बुधवार की रात रामाज्ञा निषाद अपने पुत्रों के साथ मिलकर गोविंदा, राजू और गोपाल के साथ पहुंचे और उनकी जमीन पर स्थित पुरानी दीवार को ढहा दिया। विपक्षी जबरन उनकी निजी जमीन में रास्ता निकालने की जिद पर अड़े थे। बृहस्पतिवार शाम इसी बात को लेकर हुए विवाद में उक्त लोगों ने राम केवल के घर की महिला संजू और प्रमिला पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों की चोट से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में पनियरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है और वीडियो व तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें