फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आसमान में उड़ रहे दो गिद्ध अचानक जमीन पर गिरे, मौत

विज्ञापन
मरे गिद्ध को देखते लोग।
विज्ञापन
विलुप्तप्राय पक्षियों की अचानक मौत से मचा हड़कंप
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, सूचना देने के घंटों बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
परसामलिक। परसामलिक थाना अंतर्गत झिंगटी एसएसबी कैंप के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दो गिद्ध आसमान में उड़ते समय अचानक जमीन पर गिर गए। बॉर्डर डेवलपमेंट रोड पर अचानक गिरे दुर्लभ प्रजाति के गिद्धों को जमीन पर देख ग्रामीण पानी लेकर उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लेकिन जब तक ग्रामीण पहुंचते दोनों गिद्धों की मौत हो चुकी थी। प्रकृति के सफाईकर्मी कहे जाने वाले इन विलुप्तप्राय पक्षियों की अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मधवलिया रेंज के वन कर्मियों को दी। मगर कई घंटे बीतने के बाद भी वन विभाग का कोई जिम्मेदार वहां नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के घंटों बाद शाम चार बजे तक मृत गिद्धों के शव खुले मैदान में लावारिस पड़े रहे। इससे पक्षियों के शव को जंगली व अन्य जानवरों से नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान मौका मिलते ही एक मृत गिद्ध को कोई जानवर लेकर भाग गया। वन विभाग के जिम्मेदारों की इस उदासीनता से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। वहीं मधवलिया रेंज के रेंजर अजीत भास्कर ने कहा कि वन विभाग की एक विशेष टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करेगी।उन्होंने बताया कि गिद्धों के शवों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन पक्षियों की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन हुई है या क्षेत्र में फैले किसी अज्ञात संक्रमण की वजह से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें