नौतनवा। गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच तीसरी लाइन निर्माण कार्य के कारण गोरखपुर नौतनवा रूट पर दो ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
इस समय गोरखपुर जाने के लिए केवल एक पैसेंजर ट्रेन है जो शाम 6:55 बजे नौतनवा से नकहा जंगल तक जाती है। इसके अलावा एक और ट्रेन है जो सुबह 9:40 बजे नौतनवा से आनंदनगर तक जाती है। यह ट्रेन वहां से बढ़नी के लिए जाती है। ट्रेनों के निरस्त होने से नौतनवा से गोरखपुर तक जाने वाले तथा अधिक दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी समस्या हो गई है।
बुधवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर शाम को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री अहमद, मुकर्रम खान, श्याम करन यादव, उमेश यादव, जितेंद्र, रामलखन, राजबीर, संजू, शिवानी, दीपशिखा, चंद्रप्रभा आदि यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने से काफी समस्या हो गई है। बस का किराया अधिक होने के कारण शाम की ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। संवाद