फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इनामी गैंगस्टर कन्हैया उर्फ चार्ली गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी कन्हैया उर्फ चार्ली निवासी वार्ड नं. दो नवलपरासी, थाना नवलपरासी, नेपाल को गिरफ्तार किया है। यह कुख्यात अपराधी पिछले सात साल से फरार चल रहा था और कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। इस पर थाना ठूठीबारी में गैंगस्टर एक्ट में इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, थाना बरगदवा क्षेत्र के महावनाला बगीचा से कन्हैया की गिरफ्तारी की गई। कन्हैया के खिलाफ हत्या का प्रयास, संगठित गिरोह से संबंध, चोरी, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, जालसाजी जैसी गंभीर केस दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध ठूठीबारी और निचलौल थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। यह जानकारी थानाध्यक्ष बरगदवा ओमप्रकाश गुप्ता ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें