फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 14 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दूरी पर साइकिल के साथ छिपे थे तस्कर
विज्ञापन

निचलौल। बीओपी एसएसबी शीतलापुर की टीम ने सोमवार को तस्करी के लिए गन्ने के खेत में छिपाकर रखा गया 14 बोरी यूरिया बरामद किया। साथ ही कुछ दूरी पर छिपे दो भारतीय कैरियर युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से खाद ढोने में इस्तेमाल की जा रही दो साइकिलें भी बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी के लिए खाद नेपाल ले जाने की बात स्वीकार की।
बीओपी एसएसबी चौकी शीतलापुर के जवानों ने ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना ठूठीबारी के पास सीमा स्तंभ संख्या 503 से करीब 200 मीटर भारत की ओर गन्ने के खेत में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 45-45 किलोग्राम की 14 बोरियों में कुल 630 किलोग्राम यूरिया खाद बरामद हुई। मौके से दो साइकिलों के साथ सुनील कुमार मद्देशिया और शैलेश मद्देशिया निवासी निपनिया, थाना ठूठीबारी को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे निचलौल से यूरिया खाद खरीदकर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से नेपाल ले जा रहे थे। एसएसबी ने बरामद खाद, दोनों साइकिलों और आरोपियों को आवश्यक जब्ती व फर्द बरामदगी की कार्रवाई के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें