फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक की गला रेतकर हत्या के मामले में बाल अपचारी सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
112 पर खुद सूचना देकर फंसे आरोपी, बृजमनगंज पुलिस ने बनकटवा से दबोचा
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे गला रेत किया गया था हजारीलाल की हत्या

फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा में रविवार की रात गला रेत कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपनी गिरफ्तारी के संबंध में खुद 112 नंबर पर सूचना दी थी, इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात आठ बजे के लगभग ग्राम पंचायत खड़खोड़ा में मछली का कारोबार करने वाले हजारीलाल पुत्र राजकुमार (35) की गला रेत दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन घायल को लेकर नजदीकी सीएचसी लोटन, सिद्धार्थनगर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया। हजारीलाल के पिता ग्राम हरैया थाना पुरंदरपुर निवासी राजकुमार की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में हत्या का प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में विक्रम, कोईल जलाहे उर्फ रामकर निवासी ग्राम खडखोड़ा व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने मामले में रामप्यारे व उमेश निवासी ग्राम खडखोड़ा का नाम भी आरोपियों में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


112 पर दी सूचना, पहुंच गई पुलिस
गिरफ्तारी के लिए गठित टीम को सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी के संबंध में डायल 112 पर सूचना दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पीआरवी 5817 ने ग्राम बनकटवा से रामप्यारे पुत्र रामकरन साहनी (19) वर्ष और उमेश पुत्र कोईल साहनी (23) को हिरासत में ले लिया। इसी मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि युवक के हत्या के मामले में तीन नामजद व कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें