फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुत्ते के काटने पर दो पक्षों में मारपीट, नौ पर प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुंडेरा कला गांव के बौलिया राजा का मामला
विज्ञापन


महाराजगंज। मुंडेरा कला गांव के बौलिया राजा में कुत्ता काटने के बाद हुए विवाद में दो भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। हमलावरों ने सोने की चेन और नकदी भी लूट ली। गांव निवासी अरविंद चौहान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजीत, अंगद, मंजेश, अंकित, अज्ञात, कुन्नु, अज्ञात, दिनेश और सिकंदर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 7 मार्च की है।
अरविंद ने तहरीर में बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया था। जब वे कुत्ते को मारने गए तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसमें अरविंद का सिर फट गया। सूचना पर बड़े भाई गोविंद चौहान मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव का प्रयास करने पर हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। गोविंद के सिर में भी चोटे आईं।
विज्ञापन

गोविंद के अनुसार, हमलावरों ने अरविंद की गले में पहनी एक लाख बीस हजार रुपये की सोने की चैन छीन ली। साथ ही पर्स से दस हजार रुपये और गाड़ी की चाबी भी लूट ली। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

अरविंद और गोविंद चौहान ने 23 मार्च को थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी संजीत, अंगद, मंजेश, अंकित, अज्ञात, कुन्नु, अज्ञात, दिनेश और सिकंदर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें