फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्गाष्टमी पर जयघोष से गूंज उठे देवी मंदिर

Fri, 27 Mar 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चैत्र नवरात्रि अष्टमी तिथि पर देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। लोगों ने मां को प्रसन्न करने के लिए नारियल, फल, फूल, लौंग व चुनरी चढ़ाकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सर्वाधिक भीड़ आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर में देखी गई। यहां दूर दराज से लोग ट्रेन की सहूलियत के चलते बुधवार रात से ही पहुंचने लगे और भोर की आरती के बाद लोगों ने दर्शन कर माता से आशीर्वाद मांगा। दोपहर बाद नवमी तिथि लगने के कारण श्रद्धालुओं ने नवरात्रि हवन प्रक्रिया पूर्ण कर कन्या पूजन किया।
मंदिर महंत देवी दत्त पांडेय ने बताया कि अष्टमी पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने माता का दर्शन किया। भोर की आरती शुरू होने से पहले मंदिर के समक्ष पुरुष व महिलाओं की कतार लगी तो देर शाम तक यह कम नहीं हुई। दोपहर 11:45 के बाद नवमी तिथि लगने के कारण तमाम लोगों ने देर शाम मंदिर की यज्ञशाला में पहुंचकर नवरात्रि व्रत का हवन करते हुए कन्या पूजन कर बालिकाओं को हलवा, पूड़ी व चना का भोज कराया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के दुर्गा मंदिर, बनैलिया माता मंदिर नौतनवां व चौक स्थित सोनड़ी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन-पूजन व अनुष्ठानों में शामिल होकर स्वयं को कृतार्थ किया।


उदया तिथि के कारण नवमी आज
ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया की नवमी तिथि बृहस्पतिवार को दोपहर 11:48 बजे शुरू हुई, लेकिन उदया तिथि अष्टमी रही इसलिए पूरे दिन अष्टमी ही मानी गई। नवमी आज सुबह 10 बजे के बाद समाप्त होगी। यह उदया तिथि की नवमी है इसलिए कन्या पूजन व नवरात्रि व्रत रखने वाले श्रद्धालु दोपहर से पहले हवन कर लें। नवरात्रि नौ दिन व्रत का पारण शनिवार ही शास्त्र सम्मत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें