फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बनेंगे दो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स...दूर होंगी दुश्वारियां, बढ़ेगा कारोबार

Wed, 30 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नगर पंचायत पनियरा।
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज और पनियरा नगर पंचायत में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस दो शापिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत प्रस्तावित इन कॉम्प्लेक्सों के निर्माण से न केवल स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा। बल्कि आम नागरिकों को भी खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प और बड़े शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डूडा विभाग की ओर से नगर पंचायतों में शहरी विकास को गति देने के लिए नगर पंचायतों में शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव स्वीकृति के लिए निदेशालय को भेजा गया है। प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान की जा रही है और चिह्नांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
प्रत्येक कॉम्प्लेक्स में करीब 30-30 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसमें कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान, स्टेशनरी, ब्यूटी पार्लर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें स्थापित की जाएंगी। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था भी की जाएगी। कॉम्प्लेक्स की डिजाइन आधुनिक वास्तुशास्त्र पर आधारित होगी जो न केवल व्यापार के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगा, बल्कि ग्राहकों के लिए भी आकर्षक और आरामदायक रहेगा।
विज्ञापन

दुकानें पर्याप्त वेंटिलेशन और प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित होंगी। इससे ग्राहकों को एक बेहतर खरीदारी अनुभव प्राप्त होगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भीतर स्वच्छता, सुरक्षा और आग से सुरक्षा के इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएंगे। इन नगर पंचायतों में शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से यहां की जनता को अब खरीदारी के लिए गोरखपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
कपड़े, घरेलू वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। कॉम्प्लेक्सों के निर्माण होने से स्थानीय युवाओं को व्यापार और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें