फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापरवाही पर दो सफाई कर्मी निलंबित

Thu, 24 Jul 2025 08:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्रावण मास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले दो सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने शासनादेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

निलंबित दोनों सफाईकर्मियों में ग्राम पंचायत कड़जा के अंबिका प्रसाद और ग्राम पंचायत चंदा के सुरेंद्र प्रसाद शामिल हैं। डीपीआरओ के अनुसार, अंबिका प्रसाद को श्रावण मास के अवसर पर शिव मंदिर इटहिया में सफाई टोली नायक के रूप में ड्यूटी पर तैनात किया गया था, लेकिन उन्होंने न तो नियमित सफाई कार्य किया और न ही शासन के निर्देशों का अनुपालन किया। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया।
इसी प्रकार, सुरेंद्र प्रसाद को भी शिव मंदिर इटहिया में टोली नायक के रूप में तैनात किया गया था, लेकिन उन्होंने भी नियमित सफाई कार्य नहीं किया। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई। दोनों प्रकरणों की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पं.) सिसवां को जांच अधिकारी नामित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें