फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रूसी नागरिक गिरफ्तार: फर्जी बीजा पर कर रहे थे सरहद पार, नेपाल भागने की थी कोशिश

Sun, 20 Feb 2022 06:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

दोनों रूसी नागरिकों ने बताया कि 2018 में दिल्ली आए और वहां से गोवा चले गए जहां कुछ दिनों के बाद चरस रखने के आरोप में जेल चले गए। उक्त केस में गोवा से बाहर नहीं जाने की शर्त के साथ बेल पर हैं। पुराना पासपोर्ट गोवा पुलिस के पास जमा है।
विज्ञापन
पकड़े गए रुसी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से बाइक से बॉर्डर पार कर नेपाल भागने की कोशिश कर रहे दो रूसी नागरिकों को आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया। पुलिस आव्रजन अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। शनिवार की देर शाम दिल्ली नंबर की बाइक पर एक महिला पुरूष नेपाल जा रहे थे। संदेह होने पर आब्रजन अधिकारियों ने दोनों को रोक लिया। बीजा पासपोर्ट की मांग की। दोनों के बीजा पर सोनौली आईसीपी के डिपार्चर की स्टैम्प देख कर पूछताछ शुरू हुई। 

विज्ञापन


दोनों रूसी नागरिकों ने बताया कि 2018 में दिल्ली आए और वहां से गोवा चले गए जहां कुछ दिनों के बाद चरस रखने के आरोप में जेल चले गए। उक्त केस में गोवा से बाहर नहीं जाने की शर्त के साथ बेल पर हैं। पुराना पासपोर्ट गोवा पुलिस के पास जमा है। अपने देश जाने के लिए दोनों गोवा से मुंबई आए और रूस के दूतावास मुंबई से नया पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद एक मित्र की मदद से भारतीय फर्जी ई बीजा स्टाम्प, दिल्ली एयरपोर्ट का अराइवल स्टाम्प एवं आईपीसी सोनौली का डिपार्चर स्टाम्प बनवाया। इसके बाद बाइक से दिल्ली,आगरा वाराणसी, गोरखपुर होकर सोनौली पहुंचे। रास्ते में फर्जी स्टैंप फेक दिया।

कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि स्टेनिस ला कराटे अपने महिला मित्र इस्निटस स्वीट लाना के साथ मोटर साइकिल से फर्जी बीजा पर नेपाल भागने की कोशिश करते सीमा पर गिरफ्तार किया गया है। जिसे गोवा छोड़ने पर मनाही थी। आव्रजन अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें