फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नकली नेपाली नोट छापने के आरोप में भारतीय सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
 गिरफ्तार आरोपियों के पास से जब्त सामान। 
विज्ञापन
रूपनदेही में छाप रहे थे नकली नोट
विज्ञापन

सोनौली। सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले में नकली नेपाली नोट छापने के मामले का खुलासा हुआ है। लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली नोट एवं छापने में इस्तेमाल हो रहे उपकरणों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि जिला पुलिस कार्यालय लुंबिनी की टीम ने प्रारंभिक जांच के दौरान भारत के सिद्धार्थनगर जिले के निवासी अब्दुल हमीद (45) तथा रूपनदेही के लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका वार्ड नंबर-11 निवासी बिक्की उर्फ अनिल पासी (22) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नेपाली 500 रुपये के 30 नकली नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा नेपाली 100, 500 और 1000 रुपये के सात ऐसे नोट भी मिले हैं, जिनकी प्रिंटिंग हो चुकी थी, लेकिन कटिंग नहीं की गई थी। मौके से नकली नोट छापने में प्रयुक्त सीपीयू, प्रिंटर, मॉनिटर, प्रिंट पेपर, मोबाइल फोन और कैंची समेत कई सामान भी जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें