फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूटी से गिरकर बालक सहित दो घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन के सामने आ जाने से स्कूटी सवार दो किशोर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बलुआ निवासी रसीऊद्दीन (11) पुत्र जफरुद्दीन और सम्से आलम (14) पुत्र शमशेर सोमवार को स्कूटी से छपिया चौराहे से अपने घर जा रहे थे।
चौराहे से करीब 200 मीटर आगे पहुंचते ही अचानक एक अज्ञात वाहन सामने आ गया। वाहन से बचने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों किशोर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों और परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी परतावल पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. उमंग खेतान ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चोट गंभीर होने के कारण उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें