खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही चौराहे के पास मंगलवार को एक ई-रिक्शा पलटने से दो यात्री घायल हो गए। ई-रिक्शे पर पांच लोग सवार थे। दोनों घायलों का इलाज नजदीक के एक निजी अस्पताल में जारी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर कैथवलिया उर्फ बरगदही चौराहे पर नौतनवा की तरफ से आ रहा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई-रिक्शा पर पांच लोग सवार थे। इनमें कैथवलिया उर्फ बरगदही के पूर्व ग्राम प्रधान रामरक्षा पांडेय (58) और शेख फरेंदा के टोला करमहिया निवासी पूजा (25) घायल हो गए। क्षेत्र में चर्चा है कि चालक बहादुर निवासी शेख फरेंदा टोला करमहिया का ई-रिक्शा हाल ही में दो बार और पलटा था, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ टूट गया था। घटना के बारे में एसओ सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। संवाद