फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीडीओ पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सचिवों से हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय में शनिवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कृष्णकांत शुक्ला और सचिवों के बीच अभद्र भाषा को लेकर नोकझोंक हो गई। सचिवों ने बीडीओ पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सचिव एकजुट होकर बीडीओ से अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर नाराज रहे। सचिवों का आरोप है कि बीडीओ अक्सर सचिव के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करते है। सचिवों के नाराजगी को देखते हुए सहायक पंचायत अधिकारी गुलाब पाठक ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। ब्लॉक प्रमुख भी मौके पर पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ।
सचिव हेमंत कुमार, आनंद पांडेय, अरुण कुमार, अतुल कुमार, अशोक कुमार, सर्वजीत गुप्ता और देवव्रत सिंह सहित अन्य सचिवों ने बीडीओ पर अपने कार्यालय में बात-बात पर गाली और धमकी देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

बीडीओ के गलत व्यवहार को लेकर सचिव नाराज है। सचिवों ने एकजुट होकर खंड विकास कार्यालय में बैठक की और उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत करने की बात कही। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने सचिवों के आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें