फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीट पर बैठने के लिए दो यात्रियों में मारपीट, वीडियो वायरल

Fri, 21 Mar 2025 06:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौक के गोरखपुर रोड पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे टाटा मैजिक में आमने-सामने बैठने को लेकर दो यात्री भिड़ गए। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। इससे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांति कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के रामकोला निवासी शत्रुध्न अपनी पत्नी गुड़िया का इलाज कराने परतावल से गोरखपुर जा रहे थे। उसी दौरान श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली निवासी कुछ लोग भी इलाज के लिए गोरखपुर जा रहे थे। परतावल चौराहे पर दोनों पक्ष एक ही मैजिक में बैठे। मैजिक की सीट पर आमने-सामने बैठने को लेकर विवाद शुरू हो गया। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें दोनों पक्षों की महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, दोनों पक्ष को चौकी पर लाया गया था। सीट पर बैठने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष ने सुलह समझौता कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें