फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल की ग्रामसभा टिकूलहिया का मामला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र की ग्रामसभा टीकूलहिया में मंगलवार को जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने पांच नामजद व कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच पैतृक जमीन को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सतीश मद्धेशिया व नारायण मद्धेशिया की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार, टीकूलहिया निवासी सतीश मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पैतृक जमीन उनके पिता द्वारा गांव के ही विष्णु प्रजापति पुत्र दल्ली तथा उनकी बहन जग्गी देवी पत्नी जनार्दन प्रजापति को विक्रय की गई थी। आरोप है कि विक्रय की गई जमीन के अतिरिक्त शेष पैतृक जमीन पर वह वर्षों से कब्जे में हैं। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर विपक्षियों ने एक राय होकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पांच नामजद व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी
पुलिस ने सतीश मद्धेशिया की तहरीर पर विष्णु प्रजापति पुत्र दल्ली, आदर्श पुत्र विष्णु, आदित्य पुत्र विष्णु, जग्गी देवी पत्नी जनार्दन, शिवम पुत्र जनार्दन तथा अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपियों विष्णु, आदर्श और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें