फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेठ और एक अन्य पर पांच लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से महिला के खाते में आए थे पांच लाख रुपये
विज्ञापन

प्रभावशाली व्यक्ति ने अपने खाते में 1.88 लाख और जेठ ने अपनी पत्नी के नाम 3.22 लाख रुपये कर लिए थे ट्रांसफर
धानी बाजार। धानी क्षेत्र निवासी एक निराश्रित महिला ने अपने जेठ और एक अन्य व्यक्ति पर मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली सहायता राशि को हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र ग्राम सभा करमहा, टोला छोटकी मैनहिया निवासी संजना चौधरी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि दो जुलाई 2022 को सड़क दुर्घटना में उसके पति मनीष चौधरी की मृत्यु हो गई थी। उसके जेठ ने धानी बाजार ग्रामसभा कानापार निवासी एक प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आकर मुख्यमंत्री राहत कोष से अहेतुक सहायता राशि दिलाने के नाम पर बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज उससे मांग लिए।
विज्ञापन

काफी प्रयास करने के बाद महिला को उसका बैंक पासबुक समेत सभी कागजात वापस मिला। बैंकपास बुक देखने पर पीड़िता को पता चला कि उसमें 2022 के बाद 2024 का भी ट्रांजेक्शन अंकित था, जबकि 2023 का ट्रांजेक्शन अंकित ही नहीं था। महिला ने जब खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


बैंक स्टेटमेंट के अनुसार 23 जून 2023 को संजना के खाते में 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से उसके खाते में आई थी, जिसमें से 23 जून 2023 को डिजिटल माध्यम से दो बार क्रमशः 9 हजार व 90 हजार और 24 जून 2023 को तीसरी बार 99 हजार रुपए उसी प्रभावशाली व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। आरोप है कि शेष 3.22 लाख रुपये की राशि आरोपी जेठ ने अपनी पत्नी के नाम ट्रांसफर करवा लिए।
इस संबंध में एसओ मदन मोहन मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें