फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा इटहियांं टोला लमुहा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा इटहियांं टोला लमुहा निवासी दीनदयाल मकान बनवाकर रहे हैं। उसी दौरान पिंटू यादव मौके पर पहुंचे और स्टे का हवाला देकर मकान बनाने से मना कर दिया। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लक्ष्मीपुर खूर्द पुलिस चौकी इंचार्ज रणविजय वर्मा ने बताया कि एक पक्ष के दीनदयाल, सुदामा, शिव व दूसरे पक्ष के पिंटू यादव को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें