फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी लक्ष्मीपुर में लगेगी टू नाट मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। टीबी रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में जल्द ही अत्याधुनिक टू नाट मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

इस पर लगभग 27 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह मशीन माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस (टीबी बैक्टीरिया) की पहचान करने के साथ-साथ दवा प्रतिरोधी टीबी (ड्रग रेसिस्टेंट टीबी) का भी पता लगाने में सक्षम है। जानकारी के अनुसार, टू नाट मशीन टीबी के निदान में अहम भूमिका निभाती है। इसकी खासियत है कि यह कम समय में अधिक सटीक परिणाम देती है। फिलहाल टीबी की जांच के लिए मरीजों को जिला अस्पताल या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में ओपीडी, 24 घंटे तक संस्थागत प्रसव की व्यवस्था, खून जांच की समुचित व्यवस्था और 24 घंटे इमरजेंसी व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन टू नाट मशीन नहीं होने की वजह से टीबी रोगियों को जांच कराने के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम, जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टू नाट मशीन के माध्यम से टीबी बीमारी के गंभीर होने की आशंका कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें