बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बाइक सवार दो युवकों को दबोचा
नेपाल नवलपरासी जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
ठूठीबारी। नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में गांजा लेकर आते समय बाॅर्डर पर तैनात पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। जांच के दौरान दोनों के पास से आधा किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान नेपाल के नवलपरासी जिले के पाल्ही निवासी नीरज कुर्मी (26) पुत्र प्रेमसागर कुर्मी और अजीत कुमार कुर्मी (19) पुत्र रविंद्र कुर्मी के रूप में हुई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
भारत-नेपाल सीमा ठूठीबारी कोतवाली के पीछे झरही नदी के पूरब बांध नंबर 2 एसएसबी चेक पोस्ट पर लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल व एसएसबी की संयुक्त टीम आ जा रहे वाहनों राहगीरों की सघन तलाशी ले रहे थे उसी दौरान नेपाल के तरफ से नेपाली नंबर प्लेट लगे बाइक सवार दो युवक पहुंचे संदेह होने पर रोक कर जांच किया गया तो 5 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ पुलिस की
पुछताछ में युवकों ने बताया की गांजा का पुडिया बनाकर ठूठीबारी कस्बे में बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया की आधा किलो गांजा के साथ नेपाल के पकडे़ गए नीरज कुर्मी, अजीत कुर्मी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।