खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों व खनुआ पुलिस ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 520 के पास से कपड़े के साथ दो नेपाली महिलाओं को हिरासत में ले लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
डांडा हेड के इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि शुक्रवार को गश्त करते हुए टीम भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 520 शेख फरेंदा गांव के पास पहुंची थी। भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से सीमा पर दो महिलाएं अपने साथ कई बैग और झोला लेकर खड़ी थीं। रोककर पूछताछ की गई तो दोनों महिलाएं अपना नाम मीना कामी, पार्वती बस्याल निवासी चितवन नेपाल बताया। उनके पास से लेडिज कुर्ती 202 पीस, लेडिज शूट 61 पीस, शूट सलवार 125 पीस, 19 पीस साड़ी बरामद हुआ। संवाद