फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोरखपुर से 10 किलो चांदी ले जा रहे दो नेपाली नागरिक बाॅर्डर से गिरफ्तारप

विज्ञापन
चांदी के साथ पकड़े गए नेपाली युवक।
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जा रहे एक नेपाली नम्बर की कार से नौतनवा कस्टम ने करीब दस किलो चाँदी बरामद की l दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया। बरामद चांदी गोरखपुर से नेपाल भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम असिस्टेंट कमिश्नर नौतनवा सुधीर त्यागी को मुखबिर को सूचना मिला की एक नेपाली नंबर की कार से भारी मात्रा में चांदी नेपाल जा रही है। सूचना के बाद कस्टम विभाग की टीम अधीक्षक जगत सिंह राणा, लाल बाबू इंस्पेक्टर विवेक सिंह, शीतेस कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह के साथ सोनौली कोतवाली के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की दी।
इस दौरान एक नेपाली नंबर की कार गोरखपुर से नेपाल की तरफ जाती दिखाई दी। जिसे रोक कर तलाशी ली गई, तो उसके सीट के पास प्लास्टिक के दो पैकेट मिले जिसे खोलकर जांच की गई तो उसमें चांदी के छोटे-छोटे टुकड़े मिले। कार सहित गाड़ी में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। कस्टम कार्यालय नौतनवा जाकर जब चांदी का वजन किया गया तो उसमें 9 किलो 999 ग्राम चांदी पाई गई। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम राकेश रजक निवासी सिद्धार्थनगर नगर पालिका भैरहवा और समीर कुमार सिंह निवासी पोखरिया परसा नेपाल बताया और बताया कि उक्त चांदी गोरखपुर से लिया है और नेपाल लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर नौतनवा सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि कार की जांच में करीब 10 किलो चांदी बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रहा है। बरामद चांदी की कीमत करीब 50 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें