फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हेरोइन के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-जवानों ने दोनों युवकों को नो मेंस लैंड के पहले पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। भारत-नेपाल के सीमावर्ती गांव तिलहवा के पास सोनौली पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त गश्त के दौरान हेरोइन के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों भारत से नेपाल जा रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारत-नेपाल सीमा पर स्थित तिलहवा के पास गश्त कर रही थी। दो संदिग्ध युवक भारत से नेपाल जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों नेपाल की तरफ भागने लगे। जवानों ने दौड़ाकर नो मेंस लैंड के पहले ही पकड़ लिया। उनकी तलाशी में 19 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम प्रकाश कुमार गुप्ता निवासी धगधई रूपनदेही और रोशन कुमार यादव निवासी जनकपुर जलेश्वर नेपाल बताया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें