निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर दो जगहों से सुरक्षा एजेंसियों ने सामान को बरामद किया है, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए सामान को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों की टीम भगवानपुर के पास स्तंभ संख्या 514 /20 सीमा से सटे रेहरा गांव के पास भारत से नेपाल भेजी जा रही 19 बोरी गेहूं, दो बोरी प्याज व तीन बोरी यूरिया के साथ एक बाइक बरामद कर ली। वहीं बरगदवा एसएसबी जवान गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 500 /13 से सटे गांव अशाेकवा के पास भारत से नेपाल भेजी जा रही 13 बोरी गेहूं बरामद कर ली है। निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा की बरामद सामानों की खेप कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद