फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक हफ्ते में दो लोडर और पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

Thu, 02 Apr 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिंदुरिया थाना क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप
विज्ञापन

महराजगंज। सिंदुरिया थाने की पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर अवैध मिट्टी खनन करने वाले दो लोडर और पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज किया है। इसे लेकर खनन करने वालों और ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मचा है।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बिना वैध कागजात के मिट्टी की खनन पर सिंदुरिया थाने की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस इसके खिलाफ अभियान चला रही है। एसओ सिंदुरिया राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली और दो लोडर को मिट्टी खनन करते हुए पकड़ कर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ थाना सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया सूचना मिली कि कुछ क्षेत्र में लोडर के जरिये बगैर कागजात मिट्टी का खनन कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन कर रहे दो लोडर और पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने लाकर एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें