फरेंदा। मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान में पुरंदरपुर और एसओजी टीम को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नशे के इंजेक्शनों की तस्करी से जुड़े दो वांछित आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध नशीले इंजेक्शन के दुरुपयोग और तस्करी के मामले में 10 अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्त राकेश विश्वकर्मा निवासी कांशीराम आवास, गोविंद गोशाला के पास चिड़ियाघर तारामंडल गोरखपुर और बिट्टृ निवासी राजापुर, थाना उचका गांव जिला गोपालगंज, बिहार की पहचान करते हुए 18 अप्रैल को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी काफी समय से नशे का कारोबार करते थे।