फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण व गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। थाना क्षेत्र के एक वार्ड निवासी युवती ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कस्बे के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि मूल रूप से बिहार प्रांत की रहने वाली है। पिता के रोजी-रोजगार के सिलसिले से वह लोग सोनौली में आकर रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस बीच वह सोनौली के ही एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और गर्भ ठहरने पर गर्भपात भी करवाया। अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया है। युवती ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें