खेलने के दौरान जाह्नवी (5) का पैर फिसल गया। सरोवर में गिर कर वह डूबने लगी। अनन्या (7) छोटी बहन को बचाने का प्रयास करने लगी, जिससे वह भी डूबने लगी। दोनों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर अंश आया और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दोनों बहनों को सरोवर से बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें: मोबाइल फोन पर देर रात तक आंखें गड़ाईं, सर्वाइकल के हो जाएंगे मरीज
परिजन दोनों बहनों को पनियरा कस्बे में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानेदार ने दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने घटनास्थल निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ भी की।