फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 तेज आंधी से पेड़ गिरा, दो घायल

Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
तेज आंधी में पेड़ गिरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में शनिवार को आई बरसात के साथ तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया। दो अलग -अलग घटनाओं में बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए ।  थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा करुआवल में एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ कर एक पक्के मकान पर गिर गया।
विज्ञापन


इसमें मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया । इस घटना में लगभग 15 वर्षीय शिवप्रकाश पुत्र गिरिजाशंकर और 12 वर्षीय धर्मवीर पुत्र संतोष कुमार घायल हो गए । इनका इलाज कोल्हुई में चल रहा है । घटना की सूचना पाते ही ग्राम प्रधान सुरेंद्र नाथ शुक्ल के साथ कानूनगो सुखराम बहादुर और लेखपाल जैनुद्दीन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिए । 
विज्ञापन


इसी क्रम में मोगलहा निवासी मोवीन के घर का टीनसेट गिर गया। इसकी चपेट में आने से मोबीन घायल हो गए । उनको इलाज के लिए भ्‍ार्ती कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें