फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो रिक्शा व बाइक में की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग गांव के पास मंगलवार को ऑटो रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक व बाइक सवार दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। घायल ऑटो चालक की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा निवासी नाथू चौहान (35) के रूप में हुई है। वहीं, बाइक सवार सुनील गोरखपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नाथू चौहान पेट्रोल पंप से सीएनजी भरवाकर ऑटो से श्यामदेउरवा की ओर जा रहे था। इसी दौरान गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अंजनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बाइक सवार को उपचार के लिए सीएचसी परतावल भेजा। साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें