फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चूल्हे की आग से दो झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। कोतवाली क्षेत्र के केवलापुर खुर्द स्थित अहिरौटी टोला में शनिवार की देर रात चूल्हे से निकली आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इस हादसे में घरेलू सामान के साथ करीब छह हजार रुपये नकद भी जल गया।
विज्ञापन

अहिरौटी टोला निवासी चंद्रेश यादव ने बताया की शनिवार की शाम वह भैंसों को चारा खिलाकर झोपड़ी में बांध दिया था। इसके बाद चूल्हे पर भोजन बनाकर परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सोने चले गए। देर रात किसी काम से नींद खुली तो देखा कि झोपड़ी आग की चपेट में है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पास की एक अन्य झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही लेखपाल अनुप्रिया चौरसिया रविवार सुबह मौके पर पहुंचीं और क्षति का आकलन कर तहसील में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें