फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मालवाहक नेपाल भेजे गए

Sat, 14 Nov 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दो सौ से अधिक मालवाहक वाहन, टैंकर तथा गैस की गाड़ियां नेपाल भेजी गईं। कस्टम तथा स्थानीय पुलिस के बीच बैठक में इन गाड़ियों को भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


 गाड़ियों के जाने से जहां नेपाल में तेल और अन्य जरूरी सामान का संकट कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है। वहीं बार्डर पर लंबे समय से चल रहे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। 

नेपाल में खाद्यान्न, तेल तथा गैस की भारी किल्लत और सीमा पर रोके गए वाहन चालकों की पीड़ा को समझते हुए एसपी भारत सिंह यादव तथा कस्टम उपायुक्त मधुकर आनंद के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने नो मैंस लैंड पर कस्टम कार्यालय में बैठक कर हर रोज दो सौ मालवाहक वाहन नेपाल भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


उसके बाद प्रशासन ने गहन चेकिंग के बाद दो सौ से अधिक मालवाहक वाहनों को नेपाल भेजा। नेपाल में मधेसी आंदोलनकारियों की वजह से खाद्यान्न, डीजल, पेट्रोल तथा गैस की भारी कमी हो गई है। इनके दाम में काफी इजाफा हो गया है। एक महीने से सोनौली बार्डर पर फंसे सैकड़ों ट्रकों में रखे सामान खराब हो रहे थे।
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अब हर रोज दो सौ अधिक मालवाहक गाड़ियां नेपाल भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें