फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रों के दो गुट भिड़े, पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा

Sun, 07 Sep 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़ गए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद नाराज छात्र स्कूल गेट पर आमने-सामने हो गए और मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पाकर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत मामले को शांत कराया और पुलिस को तहरीर दी। स्कूल प्रबंधन व पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्रों और उनके परिजनों को शनिवार को थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान परिजनों और छात्रों ने गलती स्वीकार की और माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्रों ने मामूली कहासुनी पर मारपीट कर ली। परिवार वालों के आश्वासन के बाद हिदायत देकर छात्रों को छोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें