फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रसोई का ताला तोड़कर विद्यालय के दो गैस सिलिंडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बभनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की रात रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों ने दो सिलिंडर चुरा लिए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बभनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए गैस सिलिंडर रसोईघर में रखा हुआ था। मंगलवार की रात चोर रसोईघर का ताला तोड़कर दो सिलिंडर चुरा ले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसुमेर ने स्थानीय पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसओ अभय नारायण सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर चोरी के मामले में शिकायती पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें