फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होम डिलीवरी करने गए वाहन से दो गैस सिलिंडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्रामसभा लखिमा में शुक्रवार को दिनदहाड़े गैस सिलिंडर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। होम डिलीवरी करने गए वाहन से अज्ञात चोरों ने दो भरे हुए गैस सिलिंडर चुरा लिए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, परतावल स्थित राज गैस सर्विस से कर्मचारी उदयभान यादव पिकअप वाहन में सिलेंडर लादकर गांव-गांव होम डिलीवरी के लिए निकला था। उसके लखिमा गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई और लोग एक साथ सिलिंडर लेने लगे। इसी दौरान कर्मचारी पासबुक में एंट्री करने और पैसे जमा करने में व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरों ने वाहन से दो भरे हुए गैस सिलिंडर चुरा लिए। जब कर्मचारी को कुछ देर बाद शक हुआ, तो उसने वाहन की जांच की। तब तक चोर मौके से भाग चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारी के होश उड़ गए। गैस एजेंसी के संचालक राजनरायन ने बताया कि सिलिंडर लेकर जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें